फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: कोरोना के नियंत्रण में लगे डॉक्टरों को मिलेगा सुरक्षा कवच, पर्यावरण मित्रों का भी होगा बीमा

Fri, 27 Mar 2020 11:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • स्वास्थ्य विभाग ने मंगवाए एक हजार पीपीई किट
  • 11 हजार से अधिक पर्यावरण मित्र का होगा बीमा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानलेवा कोरोना वायरस को नियंत्रण करने में डटे डॉक्टरों को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई) का सुरक्षा कवच मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने लगभग एक हजार पीपीई किट मंगवाई हैं। पीपीई किट पहन कर संक्रमित मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टरों में संक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहेगा।

विज्ञापन


कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार ने अभी तक 27 हजार से अधिक स्वास्थ्य व अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है। इसमें 1311 डॉक्टर, 862 स्टाफ नर्स, 154 लैब टेक्नीशियन शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए एक हजार पीपीई किट मंगवाई है। वहीं, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.अमिता उप्रेती ने बताया कि प्रदेश में मास्क, सैनिटाइजर व अन्य दवाइयों की कोई कमी नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग में काम करेंगे आयुर्वेद और होम्योपैथिक डॉक्टर
सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आयुर्वेद और होम्योपैथिक विभाग में कार्यरत सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को अस्थायी तौर पर स्वास्थ्य विभाग में काम करने के आदेश दिए हैं। दोनों विभागों के डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ संबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 हजार से अधिक पर्यावरण मित्र का होगा बीमा

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और बचाव कार्य में लगे प्रदेश के 11 हजार से अधिक पर्यावरण मित्र का बीमा किया जाएगा। सचिव शहरी विकास शैलेष बगौली ने बताया कि शुक्रवार को तीन लाख लीटर से अधिक रसायन का छिड़काव किया गया। उन्होंने स्वच्छता कार्मिकों की सुरक्षा पर ध्यान देने और तीन माह का बीमा कवर करने के निर्देश दिए। बताया कि 17,101 मास्क एवं सेनेटाईजर स्वच्छता सैनिकों को बांटे गए हें। 89 मलिन बस्तियों में संक्रमण रोधी दवा का छिड़काव किया गया। इसके अलावा 188 स्थानों से कूड़े के ढेरों को हटाया गया।

रक्तदाता को लॉकडाउन में रहेगी छूट
प्रदेश के सभी ब्लड बैंक में खून की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार ने रक्तदाताओं को लॉकडाउन अवधि में छूट देने का निर्णय लिया है। ब्लड बैंकों की ओर से स्वैच्छिक रक्तदाताओं को रक्तदाता नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें