उत्तराखंड में आज 17 मई तक 92 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 52 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 39 मरीज ही ऐसे हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि एक कोरोना संक्रमित महिला की एम्स ऋषिकेश में मौत हो चुकी है, हालांकि मौत का कारण कोरोना नहीं, बल्कि ब्रेन हेमरेज था।
प्रदेश में हैं आठ हॉटस्पॉट/ कंटेंनमेंट जोन
उत्तराखंड में आज 17 मई तक तीन जिलों में कुल 8 हॉटस्पॉट/ कंटेंनमेंट जोन हैं। इनमें सबसे ज्यादा देहरादून जिले में पांच, उसके बाद हरिद्वार जिले में दो और एक ऊधमसिंह नगर जिले में है। हालांकि नए केस आने और पुराने ठीक होने के कारण इनमें जल्द बदलाव हो सकता है।