फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर, ईसीएचएस कार्डधारकों का मुफ्त होगा कोरोना टेस्ट

Mon, 18 May 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • ईसीएचएस मुख्यालय ने सभी इम्पैनल्ड अस्पतालों के लिए जारी किए निर्देश
  • अभी तक कोरोना टेस्ट के लिए पूर्व सैनिकों को करना पड़ रहा था भुगतान
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में ईसीएचएस से जुड़े पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर है। अगर कोई भी पूर्व सैनिक कोरोना का टेस्ट कराना चाहता है तो ईसीएचएस से जुड़े अस्पताल को उन्हें टेस्ट का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए ईसीएचएस मुख्यालय की ओर से सभी अस्पतालों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona: घरों से निकल रहा बायो मेडिकल कचरा बना खतरे की घंटी, ये बचाव हैं जरूरी


दरअसल, ईसीएचएस में लिस्ट में अभी तक कोरोना का नाम नहीं था। लिहाजा, यह तय नहीं था कि ईसीएचएस कार्डधारकों से इम्पैनल्ड अस्पताल कोरोना टेस्ट और इलाज का भुगतान लेंगे या नहीं। स्पष्ट आदेश न होने के कारण अस्पताल ईसीएचएस कार्डधारकों से कोरोना टेस्ट की फीस वसूल रहे थे। देशभर से आए इस प्रकार के शिकायतों के बाद ईसीएचएस मुख्यालय ने कोरोना बीमारी को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लिस्ट में किया शामिल

ईसीएचएस मुख्यालय की ओर से एमडी ईसीएचएस कर्नल अनुपम एन अदाहुलिया की ओर से जारी निर्देश में अब स्पष्ट कर दिया गया है कि ईसीएचएस से जुड़े इम्पैनल्ड अस्पताल अब कोरोना के इलाज और टेस्ट के लिए पूर्व सैनिकों से फीस नहीं वसूलेंगे। निर्देश में कहा गया है कि इस बीमारी को अब ईसीएचएस की बीमारी की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है।

लिहाजा, अन्य बीमारियों की तहत ही अस्पताल को इसका भुगतान ईसीएचएस करेगा।साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि टेस्ट का भुगतान स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से तय फीस के अनुसार ही अस्पतालों को किया जाएगा। ईसीएचएस के इस निर्देश के बाद देश के लाखों पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें