फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: होम क्वारंटीन करने से नाराज डॉक्टर ने अपने घर में लगा दी आग, बाइक और चारपाई भी फूंकी

Mon, 18 May 2020 07:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • टिहरी जिले में संविदा पर तैनात है डॉक्टर, 12 मई को पहुंचा था घर, कार जलाने का भी किया प्रयास
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की में टिहरी से लौटे एक डॉक्टर ने होम क्वारंटीन किए जाने से नाराज होकर अपने घर में आग लगा ली। डॉक्टर ने बाइक और चारपाई तक को फूंक दिया। इतना ही नहीं कार को भी जलाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


किसी तरह परिजनों व आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी। साथ ही नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।


यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: रेड जोन से बाहर हुआ हरिद्वार, अब प्रदेश में हैं केवल ग्रीन और ऑरेंज जोन
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी एक व्यक्ति टिहरी जिले में संविदा पर डॉक्टर हैं। वह 12 मई को छुट्टी लेकर घर आए थे। यहां पर उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई थी। तभी से वह घर पर ही रह रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

परिवार वालों से की मारपीट

परिजनों का कहना है कि वह होम क्वारंटीन के चलते घर के सदस्यों से गाली गलौज और मारपीट करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो घर से बाहर निकाल दिया। सोमवार को डॉक्टर ने घर में आग लगा दी। इतना ही नहीं डॉक्टर ने घर के आंगन में खड़ी बाइक और वहां रखी चारपाई में भी आग लगा दी।

इसके बाद डॉक्टर ने कार में भी आग लगाने का प्रयास किया। आग की लपटे उठते देख किराएदारों और पड़ोसियों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई। साथ ही होम क्वारंटीन के नियम का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया क डॉक्टर को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें