जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन अपने स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटा है। इसके बावजूद व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाने से अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल गिरता है।
इसलिए अब लोगों को व्यक्तिगत खर्च पर मन मुताबिक होटल में संस्थागत क्वारंटीन का विकल्प दिया जा रहा है। ऐसे में अगर संस्थागत क्वारंटीन किए गए व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।