फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0 : दादी की मौत का फर्जी पास बनवाकर बरेली से स्मैक लाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 21 May 2020 12:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • नशे के सौदागरो ने एसडीएम सदर से 18 और 19 मई का बनवाया था बरेली का पास
  • पटेलनगर पुलिस ने मातावाला बाग के पास से पकड़कर बरामद की 120 ग्राम स्मैक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने लॉकडाउन में दादी की मौत का फर्जी पास बनवाकर बरेली से स्मैक लाने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से छह लाख रुपये की 120 ग्राम स्मैक बरामद की है।

विज्ञापन


Lockdown 4.0: उत्तराखंड में आज से सड़कों पर दौड़ेंगे सार्वजनिक वाहन, लेकिन पहले जान लें ये नियम...


पुलिस कोरोना वायरस से आम जनमानस की जिंदगी बचाने की जंग लड़ रही है, लेकिन नशे के सौदागर राहत का दुरुपयोग करने में पीछे नहीं हैं। पुलिस ने बुधवार को ऐसे ही खेल का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक नगर स्वेता चौबे ने बताया कि लॉकडाउन के बीच पुलिस को बरेली से स्मैक की तस्करी की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन


इसी आधार पर सीओ सदर अनुज कुमार की अगुवाई में इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी और बाजार चौकी प्रभारी नवीन जोशी आदि की टीम गठित की गई। बुधवार को मातावाला बाग के पास एक संदिग्ध कार को रोका गया।

चालक ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन कामयाब हो नहीं सके। कार सवार शकील निवासी ब्राह्मण वाला और मोहम्मद लुकमान निवासी शकुंतला एन्कलेव की तलाशी ली गई तो उनके पास से 120 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुई।

विज्ञापन

एसपी चौबे के मुताबिक पूछताछ में फर्जी पास से बरेली से स्मैक आने की बात सामने आई है। आरोपी शकील ने साजिश के तहत अपनी दादी की बरेली में मौत की फर्जी कहानी बनाकर एसडीएम सदर के यहां से 18 और 19 मई का पास बनवाया था। दोनों आरोपी 19 मई की शाम को बरेली से स्मैक लेकर दून आए थे।

बुधवार को ये दोनों कार से ग्राहकों को माल की सप्लाई करने निकले थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और लॉकडाउन का उल्लंघन करने का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम को इनाम

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने पुलिस टीम में शामिल सीओ अनुज कुमार, इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी, एसएसआई भुवन चंद पुजारी, बाजार चौकी प्रभारी नवीन जोशी, मुकेश भट्ट, कॉस्टेबल योगेश कुमार , श्रीकांत ध्यानी , जितेंद्र कुमार , अजय कुमार , अजय सिंह को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

फर्जीवाड़े पर भी होगा मुकदमा

नशे के सौदागरों के खिलाफ प्रशासन को गुमराह करने का भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शकील की दादी की कई बरस पहले मौत हो चुकी है। स्मैक बरामद होने के मामले में बरेली पुलिस को भी पूछताछ रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि लॉकडाउन में नशे का सामान बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सके।
अरुण मोहन जोशी, डीआईजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें