25 मई से दोबारा घरेलू उड़ानों को शुरू कराने के लिए देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हलचल बढ़ गई है। इसी क्रम में आज यानी शनिवार को विमानों की आवाजाही के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
यहां देखें शेड्यूल:
नियमों का पालन कराने के लिए भी सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रखा जा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि विमानों की आवाजाही के लिए शेड्यूल तैयार कर दिया गया है। जिससे व्यवस्थित तरीके से उड़ानों को शुरू कराया जा सकेगा।
Lockdown 4.0 : देहरादून में बाहर से आने वाली गाड़ियों पर कोविड टैक्स लगाने की कवायद
एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से व्यवस्थाओं को तेजी से दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। राजधानी देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट देश के कई महत्वपूर्ण शहरों की हवाई सेवा से जुड़ा हुआ है। पर्यटक सीजन में हवाई यात्रियों की संख्या काफी रहती है। लॉकडाउन होने के कारण मार्च से हवाई सेवाओं पर ब्रेक लगा हुआ था।
केंद्र सरकार की ओर से 25 मई से घरेलू उड़ानों को शुरू कराने की घोषणा कर देने के बाद से एयरपोर्ट अथॉरिटी समय पर सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटी हुई है।
'वंदे भारत योजना' के तहत पास जारी करने के निर्देश
शुक्रवार को देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने 'वंदे भारत योजना' के तहत विदेश जा रहे या विदेश से भारत लौटने वाले लोगों के लिए पास जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पास जारी करने की जिम्मेदारी सिटी मजिस्टे्रट अनुराधा पाल को सौंपी है। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि विदेश से आने वाले प्रवासियों को डॉक्टर की ओर से जारी फिटनेस सर्टिफिकेट लाना जरूरी होगा।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
पास आवेदन के लिए
dehradun.nic.in की वेबसाइट पर
essential services lockdown pass link पर क्लिक करने पर एक फार्म खुलेगा। इसके बाद इमरजेंसी सर्विस का उल्लेख करते हुए उसमें नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल आदि की जानकारी देनी होगी। साथ ही फोटो पहचानपत्र भी अपलोड करना होगा। उसके बाद पास जारी किया जाएगा।