फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: तीन राज्यों से अस्थि प्रवाह को पहुंचने लगे यात्री, कर्मकांड के तुरंत बाद हो रही है यात्रियों की वापसी

Mon, 11 May 2020 11:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरिद्वार में अस्थि विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद हरिद्वार में अस्थि प्रवाह एवं मृतक कर्मकांड अब तेजी से प्रारंभ हो गया है। अब तीन राज्यों से यात्रियों का आगमन चल रहा है। कर्मकांड करते हुए तीर्थ यात्री साथ-साथ वापस लौट जाते हैं। हरकी पैड़ी और कुशावर्त पर यात्रियों को भोजन पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन



पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से अनुमति लेकर श्रद्धालु अपने मृतक परिजनों का अस्थि प्रवाह करने पहुंच रहे हैं। दो दिनों से इस संख्या में वृद्धि होने लगी है। अखिल भारतीय पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ स्वयं हरकी पैड़ी और कुशावर्त जाकर यात्रियों और पुरोहितों के बीच शारीरिक दूरी स्थापित कराने का काम कर रहे हैं।


महासभा और गंगा सभा ने केवल उन्हीं पुरोहितों को घाटों और गद्दियों पर जाने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें अपने यजमानों के आगमन की सूचना दूरभाष पर मिल गई हो। महासभा ने कहा कि बगैर किसी काम के किसी भी पुरोहित को सड़कों अथवा घाटों पर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


आने वाले तीर्थ यात्री हरकी पैड़ी पर अस्थि प्रवाह के बाद कुशावर्त पहुंचकर पिंड़दान आदि कर्मकांड कर रहे हैं। कुछ यात्री कनखल के सती घाट पर भी अस्थि प्रवाह के बाद पुरोहितों की गद्दियों पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें