फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मदर्स डे पर मां की गोद हो गई सूनी, गेम खेलने से मना करने पर बेटे ने लगा ली फांसी

Sun, 10 May 2020 08:15 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मदर्स डे पर एक मां की गोद सूनी हो गई। देहरादून के नेहरू कॉलोनी में हाई स्कूल के छात्र ने मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर फांसी लगा ली। नेहरू कालोनी के शाह नगर निवासी ट्यूटर आशीष यादव के बेटे अश्मित यादव (15) ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


माँ रात में बेटे को देखने कमरे में गई तो घटना का पता लगा। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया हैं कि छात्र रात्रि में मोबाइल पर गेम खेल रहा था। परिजनों ने गेम खेलने से मना करते हुए मोबाइल ले लिया था। अश्मित को यह बात बेहद नागवार गुजरी। रात में उसने कमरे के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। अश्मित घर का इकलौता चिराग था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें