फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0 : बेंगलुरु से 1076 प्रवासियों को लेकर हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस, तीन ट्रेन से अब तक आ चुके 3455 लोग

Thu, 14 May 2020 07:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • ट्रेन कहां से आएगी स्पष्ट नहीं, एसडीएम बोले, केरल या महाराष्ट से आने की संभावना
  • केरल या महाराष्ट्र से आने की चर्चा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरू से श्रमिक एक्सप्रेस से हरिद्वार पहुंचे उत्तराखंड के 1076 प्रवासियों को जिला प्रशासन ने बसों ने उनके गृह जनपद भेज दिया। बृहस्पतिवार को बेंगलुरू से श्रमिक एक्सप्रेस लगभग ग्यारह बजे हरिद्वार पहुंची। ट्रेन का स्टेशन पर पहुंचने पर रेलवे  और पुलिस के लोगों ने तालियां बजाकर प्रवासियों का स्वागत किया। इसके बदले में प्रवासियों ने प्रदेश सरकार और उत्तराखंड जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद सभी प्रवासियों को एक-एक बोगी से उतारा गया और जनपदवार उनकी छंटनी की गई। रेलवे स्टेशन पर केवल हरिद्वार के लोगों की स्क्रीनिंग की। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि जनपद मुख्यालय पहुंचने के बाद प्रवासियों की स्क्रीनिंग होगी।

विज्ञापन


स्टेशन पर जो 20 काउंटर बनाए गए थे। सभी प्रवासियों के नाम पते और फोन नंबर नोट किए। इस दौरान एडीएम केके मिश्रा, एसडीएम कुश्म चौहान, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, रेडक्रास समिति के सचिव डॉ. नरेश चौधरी, सीओ अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल आदि व्यवस्था बनाने में लगे रहे।


किस जनपद से कितने लोग
हरिद्वार में 24, उत्तरकाशी के 76, रुद्रप्रयाग के 100, चमोली के 80, देहरादून के 82, पौड़ी के 98, पिथौरागढ़ के 02, चंपावत के 03, बागेश्वर के 12, अल्मोड़ा के 11, नैनीताल के 02, ऊधमसिंह नगर के 04, टिहरी के 582 प्रवासी लोग पहुंचे।
विज्ञापन


तीन श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से अब तक 3455 पहुंचे
महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक से तीन श्रमिक एक्सप्रेस हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्रदेश के 3455 प्रवासियों को लेकर पहुंच चुकी हैं। महाराष्ट्र के पुणे से 1206, सूरत से 1173 और कर्नाटक के बंगलूरू से 1076 प्रवासी लोग आए हैं।

विज्ञापन

लालकुआं भी ट्रेन पहुंचने की संभावना

वहीं उत्तराखंड के 1700 प्रवासियों को लेकर स्पेशल ट्रेन के गुरुवार को लालकुआं पहुंचने की संभावना है। इन सभी को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन, रेलवे, लोनिवि और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

दो दिन पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1200 प्रवासियों को लेकर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची थी। अब एक और स्पेशल ट्रेन प्रवासियों को ला रही है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर जगह कम होने के चलते ट्रेन को लालकुआं रेलवे स्टेशन पर रोका जाएगा। सभी यात्रियों को उनके घर भेजने की तैयारियां संबंधित विभागों के अधिकारी कर रहे हैं।

बुधवार को लालकुआं स्टेशन पहुंचे एसडीएम विवेक रॉय, अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिकारियों ने दो घंटे तक व्यवस्थाओं को देखा। एसडीएम ने बताया कि संभवत: बृहस्पतिवार को 24 बोगी वाली ट्रेन पहुंचेगी। आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद उन्हें कुमाऊं के विभिन्न जगहों के लिए रवाना किया जाएगा।

बताया कि लालकुआं स्टेशन पर तीन निकासी द्वार बनाए जा रहे हैं। इनमें से दो का इस्तेमाल आने जाने के लिए किया जाएगा, जबकि तीसरे को एहतियातन सुरक्षा की दृष्टि से रखा जाएगा।

60 बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों को गंतव्य के लिए भेजा जाएगा

परिवहन निगम के मंडल महाप्रबंधक यशपाल सिंह ने बताया कि लालकुआं में ट्रेन से उतरने के बाद 60 बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों को गंतव्य के लिए भेजा जाएगा। लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बैरिकेडिंग के साथ ही बसों को खड़ा करने के लिए जगहों का भी चयन किया गया है। 

इस दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता हिम्मत सिंह रावत, सीओ डीसी ढौडियाल, परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र बिष्ट, स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार, रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह, कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार, राजस्व विभाग के निरीक्षक मोहित बोरा आदि थे।

काठगोदाम रेलवे पुलिस लालकुआं में संभालेगी व्यवस्थाएं

जीआरपी काठगोदाम थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि लालकुआं में जीआरपी की चौकी है, ट्रेन आने की स्थिति में काठगोदाम जीआरपी लालकुआं रेलवे स्टेशन में व्यवस्थाएं संभालेगी। ट्रेन आने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों को लालकुआं भेज दिया जाएगा। वहीं आरपीएफ निरीक्षक रणदीप कुमार ने बताया कि जरूरत पड़ने पर काठगोदाम से भी सिपाही भेजे जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें