फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गढ़वाल सांसद का बयान, शराब की दुकानें खुलने से हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन

Sun, 10 May 2020 09:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

  • सफाई कर्मियों का सम्मान करने मुनिकीरेती पहुंचे गढ़वाल सांसद ने दिया बयान
विज्ञापन
तीरथ सिंह रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में शराब की बिक्री होने पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने स्वीकार किया कि शराब की बिक्री से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ है।

विज्ञापन


रविवार को ऋषिकेश में मुनिकीरेती में सफाई कर्मियों के सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे सांसद रावत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए विगत 24 मार्च की देर रात से किए गए लॉकडाउन के कारण लोग अभी तक घरों में ही रह रहे हैं।

छूट के दौरान आवश्यक कार्यवश बाहर निकलने पर मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कर रहे हैं, लेकिन शराब व्यवसायियों ने इसका पालन नहीं किया। दुकानों पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटने से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग ही कर सकती है बचाव

उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करके ही हम इस वैश्विक महामारी से बचाव कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने लगातार लोगों से शराब की दुकानों और अन्य जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।

प्रदेश सरकार ने ग्रीन और ऑरेंज जोन में चार मई से शराब के ठेके खोलने का फैसला किया था। शराब के बिक्री शुरू हुई तो अधिकांश जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें