सबएरिया कैंटीन ने पूर्व सैनिकों को सामान लेने के लिए कड़े नियम तय किए हैं। कैंटीन में सामान के लिए उम्र के हिसाब से दिन तय किए गए हैं। तय दिन के अंदर तय उम्र वालों को ही कैंटीन से सामान मिलेगा। सबएरिया की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है।
लॉकडाउन की वजह से बाजारों की तरह ही सेना की कैंटीनें भी बंद थी। लॉकडाउन थ्री में सेना के कैंटीनों को भी खोलने की छूट दी गई है। इसलिए सबएरिया की ओर से अपनी कैंटीनों को पांच मई से खोल दिया है। लेकिन इसके लिए सबएरिया ने कड़े नियम तय किए है। जिससे कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके और कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।
इसके तहत सबएरिया की ओर से कैंटीन के दिन उम्र के हिसाब से बांटे हैं। इसमें पहले दो दिन 70 साल से अधिक उम्र वालों, अगले दो दिन 50 से 69 उम्र वालों और सप्ताह के अंतिम तीन दिन 49 साल से कम उम्र वालों के लिए तय किया गया है।
ये दिन किए गए हैं तय
5 और 6 मई- 70 साल से अधिक
7 और 8 मई- 50 साल से 69 साल तक
9 से 11 मई-49 साल से कम
डिमांड इस प्रकार भेजनी होगी
- नंबर, रैंक, नाम, उम्र और मोबाइल नंबर
-ग्रोसरी कार्ड नंबर
-सामान का नाम, ब्रांड, मात्रा