फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: हरिद्वार में भी आज से देहात में शाम चार बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, शहरी क्षेत्र में मिलेगी ये सुविधा

Tue, 05 May 2020 12:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • शॉपिंग मॉल, कांप्लेक्स, सैलून और सिनेमा घर छोड़ सभी दुकानें खोलने के आदेश
  • शहरी क्षेत्र में भी गली मोहल्लों में दूरी पर स्थित एकल दुकानों को खोला जा सकेगा
  • शहर के मुख्य बाजारों में जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी, पाबंद इलाकों में ढील नहीं
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हालात में सुधार के बावजूद रेड जोन में शामिल हरिद्वार जिले के लोगों को भी मंगलवार से बड़ी राहत मिलेगी। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल, कांप्लेक्स नाई की दुकान, सिनेमा घरों को छोड़कर सभी दुकानें खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शहरी क्षेत्र में भी गली मोहल्लों में दूरी पर स्थित एकल दुकानों को खोला जा सकेगा। मुख्य बाजार और जहां एक साथ कई दुकानें होंगी, वे नहीं खुलेंगी। शहर के मुख्य बाजारों में केवल जरूरी सामान की दुकानें ही सुबह सात से शाम चार बजे तक खुलेंगी। पाबंद इलाकों में कोई ढील नहीं है।

विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर ने मंगलवार को एक बार फिर शासन से मार्गदर्शन लेने के बाद यह आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की पाबंदियों में मंगलवार से छूट दी जा रही है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की सीमा से बाहर (देहात क्षेत्र में) सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक सभी दुकानें खोली जा सकेंगी। अगर कहीं पर शॉपिग मॉल, मार्ट और सिनेमाघर हैं तो उन्हें बंद रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में भी गली मोहल्लों की दुकानें खुलेंगी, लेकिन सभी को लॉकडाउन की बाध्यताओं का पालन करना होगा। अगर कहीं पालन नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई करते हुए राहत वापस ले ली जाएगी। वहीं, कोरोना प्रभावित कंटेनमेंट जोन में कोई ढील नहीं मिली है। हालांकि, ऐसा लग रहा था कि ज्वालापुर के पाबंद पांवधोई इलाके से सटे कंटेनमेंट जोन में कुछ रियासत दी जा सकती है। क्योंकि, दिनभर इस क्षेत्र को लेकर प्रशासन की ओर से कई चरण की वार्ता भी की गई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के ठेकों के आसपास रहेगी सुरक्षा

करीब सवा महीने के लंबे समय बाद मंगलवार से शराब के ठेकों को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है। ऐसे में ठेकों पर भारी भीड़ उमड़ने की आशंका है, कानून व्यवस्था और शारीरिक दूरी के नियमों के लिए भी चुनौती बन सकती है। ऐसे में एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी खुले दरवाजे
जिला प्रशासन ने अन्य राहत के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग की भी अनुमति दे दी है। जरूरी सामान के लिए ऑनलाइन शॉपिंग का विकल्प भी खुल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें