फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे के लिए पुलिस चला रही खास अभियान

Fri, 28 Apr 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
फाइल फोटो नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 मई को केदारनाथ धाम के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद हो गई है। रुद्रप्रयाग से लेकर गौरीकुंड तक सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है। पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर केदारघाटी के लोगों में उत्साह है। उन्होंने प्रधानमंत्री से केदारनाथ को सड़क से जोड़ने की मांग की है। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला का कहना है कि वे केदारनाथ को सड़क से जोड़ने की मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे। 
विज्ञापन

यहां जानिए, क्या है पुलिस की खास तैयारी

kedarnath - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर पुलिस ने सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान भी शुरू कर दिया है, जिसके तहत बाजारों, चौराहों, होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों और पैदल चल रहे बाबाओं व अन्य की जांच की जा रही है।

रुद्रप्रयाग की जिलाधिकारी रंजना और पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एसपी पीएन मीणा ने बताया कि रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली, जखोली, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, जंगलचट्टी, भीमबली,लिनचोली और केदारनाथ में पर्याप्त सुरक्षा बल भेजा जा रहा है। 250 पुलिस अधिकारी व जवानों की डिमांड भी पुलिस निदेशालय से की गई है।

गुप्तकाशी में सीओ की तैनाती कर दी गई है। एसपी पीएन मीणा ने नव नियुक्त सीओ अभय कुमार को वहां की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, मनमोहन सिंह नेगी ने गुप्तकाशी थाने का चार्ज संभाल लिया है। यहां के थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पाठक केदारनाथ धाम में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें