फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल फॉर हैंडमेड कैंपेन: उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों में प्लास्टिक और सीमेंट के गमलों पर रोक

Tue, 10 Nov 2020 10:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मिट्टी के गमलों को करना होगा इस्तेमाल, आदेश जारी
  • पीएम के लोकल फॉर हैंडमेड कैंपेन के तहत लिया फैसला
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार ने लोकल फॉर हैंडमेड कैंपेन के तहत सभी सरकारी दफ्तरों में प्लास्टिक व सीमेंट के गमलों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इनके स्थान पर मिट्टी के गमले प्रयोग में लाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर लोकल फॉर हैंडमेड कैंपेन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया गया है। अभियान के तहत सरकार की मंशा स्थानीय उत्पादों का उपयोग कर शिल्पियों और कुम्हारों को रोजगार उपलब्ध कराने की है। साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी यह पहल समय की जरूरत मानी जा रही है।


सचिव प्रभारी (सामान्य प्रशासन) डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने सभी शासकीय विभागों, निगमों, प्रतिष्ठानों के लिए इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि पर्यावरण की दृष्टि से कतिपय शासकीय विभागों, निगमों, संस्थानों व प्रतिष्ठानों में प्लास्टिक व सीमेंट के गमलों का इस्तेमाल उचित प्रतीत नहीं होता है। इसलिए सभी दफ्तरों में मिट्टी के गमलों का उपयोग किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें