राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी ने कहा कि पतंजलि में आकर यहां का माहौल देखने से लगता है कि भारत को विश्व गुरु बनाने का जो दावा किया जाता है, वह काल्पनिक नहीं है। जल्द ही वह दिन आने वाला है। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने भी पतंजलि के योग, आयुर्वेद, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस परिसर में भारत के भविष्य का निर्माण किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, स्वामी रामदेव के गुरु आचार्य प्रद्युम्न, स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी रविंद्रपुरी सहित कई विधायक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने किया। उन्होंने शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।