फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पर्यटन सीजन में यात्री वाहनों की आड़ में शराब तस्करी बढ़ने की आशंका, आबकारी विभाग अलर्ट

Fri, 06 Jun 2025 06:07 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पर्यटन सीजन में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाकर शराब तस्करी की कोशिशें बढ़ सकती हैं। ऐसे में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए आबकारी विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
बैठक (प्रतीकात्मक ) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन सीजन में यात्री वाहनों की आड़ में शराब तस्करी बढ़ने की आशंका से आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। स्पष्ट निर्देश है कि पर्यटकों की भीड़ में अवैध शराब नहीं आनी चाहिए। आबकारी विभाग की टीमें बाहर से आने वाले प्रत्येक वाहन की जांच अनिवार्य तौर पर करेंगी।

विज्ञापन


इस संबंध में आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने राज्य के सभी चेक पोस्ट पर सघन जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाकर शराब तस्करी की कोशिशें बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दून में हरक सिंह और हरीश रावत के बीच छिड़ी फिर जुबानी जंग, दिल्ली में दिखाई दिए संग
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करों की नकेल कसने के लिए देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत के जिला आबकारी अधिकारियों को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें