सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून से गोरखपुर जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस को मंगलवार और बृहस्पतिवार को संचालित किया जाएगा। वहीं, इसे गोरखपुर से देहरादून के लिए बुधवार और शुक्रवार को चलाया जाएगा। वहीं, देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस सिर्फ शनिवार को संचालित की जाएगी।
मुजफ्फरपुर से देहरादून के लिए इसका संचालन सोमवार को होगा। इस ट्रेन का संचालन 27 मार्च 2021 तक होगा। बता दें कि इससे पूर्व रेलवे बोर्ड ने लिंक एक्सप्रेस और राप्ती गंगा एक्सप्रेस को 31 दिसंबर तक संचालित करने की अनुमति दी थी, लेकिन यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए ट्रेनों के संचालन को बढ़ाया गया है।