फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसके बाद कभी लेट नहीं होगी लिंक एक्प्रेस

Sun, 20 Apr 2014 11:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली लिंक एक्सप्रेस के समय में बदलाव कर इसे सुबह आठ बजे से चलाए जाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


अतिरिक्त ट्रेन का संचालन करने का प्रस्ताव
अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो जल्द मुरादाबाद रेल मंडल से इस बारे में आदेश हो जाएंगे। रेलवे सूत्रों ने बताया कि गर्मियों में देहरादून से दिल्ली या लखनऊ के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन का संचालन करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

दून-दिल्ली के बीच एक अतिरिक्त समर एसी स्पेशल ट्रेन दो अप्रैल से शुरू की जा चुकी है। दूसरी ट्रेन चलाने के लिए लिंक एक्सप्रेस के समय में बदलाव करना रेलवे के लिए फिलहाल सबसे बेहतर विकल्प लग रहा है।
विज्ञापन


लिंक एक्सप्रेस अभी दोपहर 1:20 बजे दून से रवाना होती है। नये समय के तहत इस ट्रेन को देहरादून से सुबह आठ बजे इलाहाबाद के लिए रवाना करने का प्रस्ताव है। रेलवे के एक अफसर ने इस तरह के प्रस्ताव मांगे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी छह घंटे लेट रही लिंक
इलाहाबाद से आने वाली लिंक एक्सप्रेस शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी छह घंटे देरी से दून पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बीच के स्टेशनों पर ट्रैक खाली न मिलने को देरी से पहुंचने की वजह बताया जा रहा है। इस ट्रेन को दोपहर 1:20 बजे दून पहुंचना होता है। लेकिन लगातार दूसरे दिन ट्रेन साढ़े सात बजे दून पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें