फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Today : पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 09 Feb 2021 03:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

गढ़वाल-कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को मौसम के फिर करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली व कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं बर्फबारी के भी आसार हैं।

जबकि, प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मंगलवार को देहरादून में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 व 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार को शहर में अधिकतम 24.8 और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


तीन जिलों में नौ और 10 को बारिश-बर्फबारी के आसार

चटक धूप के कारण ठंड से निजात मिली है और दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा। 11 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 

सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम तापमान 6.5 एक डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें