डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर यातायात नियमों का पालन करने व स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति भी दी।
डाकपत्थर डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छठे दिन महाविद्यालय से डाकपत्थर बाजार तक रैली निकालकर स्वच्छता व यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने की अपील क्षेत्रवासियों से की गई। इस अवसर पर एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डा.राजकुमारी भंडारी ने कहा कि हैलमेट बाइक सवार के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि बाइक चलाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हैलमेट लगाने के मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने स्वछचता का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। शिविर के बौद्घिक सत्र मेें प्राचार्य प्रो.गोविंदराम सेमवाल, साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी, कथावाचक सीता शरण, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा.राम भूषण बिजल्वाण, माया देवी कालेज आफ एजूकेशन की प्राचार्य डा.सीता जुयाल, आचार्य राकेश प्रसाद सेमवाल, विकास पाटनी, डा.आरपी बडोनी, डा.राकेश मोहन नौटियाल, डा.दीप्ति बगवाड़ी मौजूद रहे।