फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ले.जनरल जेएस नेगी बने आईएमए के 49वें कमांडेंट, आज ग्रहण किया पदभार

Sat, 01 Feb 2020 07:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कमान संभालने से पहले युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि 
  • चमोली के पोखरी विकासखंड के कमद गांव के रहने वाले हैं नेगी 
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के नए कमांडेंट ले. जनरल जयवीर सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ले. जनरल जयवीर सिंह नेगी (पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम) प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के नए कमांडेंट बने हैं। शनिवार को उन्होंने पूर्व कमांडेंट ले. जनरल एसके झा से कमांड बैटन अधिग्रहित कर आईएमए की कमान संभाली। इससे पहले उन्होंने युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ले. जनरल नेगी आईएमए के 49वें कमांडेंट बने हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के कमद गांव के रहने वाले ले. जनरल नेगी की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई है। उसके बाद 10वीं और 12वीं की परीक्षा उन्होंने मेरठ के सेंट जॉन हायर सेकेंडरी स्कूल से उत्तीर्ण की। उनके पिता दयाल सिंह नेगी बैंक के कार्मिक थे। मां सतेश्वरी नेगी गृहणि थीं।

12वीं उत्तीर्ण करने के बाद वर्ष 1977 में उनका चयन खड़गवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के लिए हुआ। एनडीए के बाद भारतीय सैन्य अकादमी से सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर वह जून-1981 में पासआउट होकर सेना की 16 डोगरा रेजीमेंट में कमीशंड हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और विदेशों में कई महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण कमान संभाली

चार दशकों के शानदार करियर में उन्होंने भारत और विदेशों में कई महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण कमान संभाली। उन्होंने पश्चिमी सेक्टर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान अपनी बटालियन की कमान संभाली। उत्तर पूर्व में काउंटर इंसर्जेंसी क्षेत्र असम राइफ ल्स सेक्टर, लद्दाख क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्र में डिवीजन और वेस्टर सेक्टर में एक स्ट्राइक कोर की कमान संभाली।

वह प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ  कॉलेज, आर्मी वॉर कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे चुके हैं। वह इन्फेंट्री स्कूल माहू और भारतीय सैन्य प्रशिक्षण टीम भूटान के इन्स्ट्रक्टर भी रहे चुके हैं।

इससे पहले वह कांगो के संघर्ष क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में तैनात एक भारतीय ब्रिगेड के उप कमांडर और चीफ  ऑफ  स्टाफ  भी रहे। उनके पास देश के सभी इलाकों में कार्य करने का अनुभव है। संयुक्त राष्ट्र में उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र के सेना कमांडर की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। नई जिम्मेदारी मिलने से पूर्व ले. जनरल जयवीर सिंह नेगी डिप्टी कमांडर और सामरिक बल कमान के प्रमुख के महत्वपूर्ण पद पर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें