फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : अपने खर्च पर होटल में इलाज करा सकेंगे कोरोना के कम गंभीर मरीज

Sat, 06 Jun 2020 09:02 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित कम गंभीर मरीज अब अपने निजी खर्च पर होटल में भर्ती रहकर इलाज करा सकेंगे। परिजनों के अनुरोध और अस्पताल में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए डीएम ने इस व्यवस्था के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


Coronavirus: अब मालदेवता से संचालित होगी देहरादून की सब्जी मंडी, शासन ने दी अनुमति

डीएम के आदेशों के अनुपालन में शुक्रवार को राजकीय दून मेडिकल अस्पताल से एक आढ़ती परिवार के पांच सदस्यों, दो महिला डाक्टरों समेत आठ लोगों को जाखन स्थित एक होटल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रसाशन ने जाखन स्थित एक होटल को इसके लिए अनुबंधित किया है। यहां पर डॉक्टर भी तैनात रहेंगे। होटल का एक व्यक्ति का एक दिन का कमरे का किराया 950 रुपये और तीन टाइम का खाना-नाश्ता 450 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन


इस तरह से पूरे दिन का खर्च 1400 रुपए आएगा। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि उन ही मरीजों को होटल भेजा जाएगा, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं होंगे। न ही उन्हें तीन दिन से बुखार आया हो। यह एक तरह से पेड कोविड केयर सेंटर की तरह काम करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें