फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ करेगी हस्ताक्षर अभियान - पंकज

Sat, 06 Jun 2020 08:50 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat (file photo) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केंदीय भारतीय मजदूर संघ के आहवान पर भारतीय मजदूर संघ देहरादून जिले में भी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 15 दिन का हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। संघ के जिला मंत्री पंकज शर्मा ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान में कोई अपने संगठन का पैड, फोटो कापी या प्लेन पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ के संबंधित यूनियन व संगठनों के पदाधिकारी किसी भी संगठन के मजदूरों के भी हस्ताक्षर करा सकते हैं। जिसके लिए भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी अपने प्रत्येक संगठन व इकाई में जाकर मजदूर भाइयों से हस्ताक्षर के लिए अपील भी करेंगे।

भारतीय मजदूर संघ देहरादून के सभी संबंधित संगठन लगभग डेढ़ लाख से दो लाख मजदूरों के हस्ताक्षर कराएंगे। 15 दिन हस्ताक्षर करने के बाद यह लेटर अपने क्षेत्र के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक व महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह  के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भिजवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें