पूर्व आईएएस अफसर ने की शासन से वार्ता
घटना स्थल पर पहुंचे पूर्व आईएएस व कांग्रेस नेता सुंदर लाल मुयाल ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया और शासन में अफसरों से फोन पर वार्ता गुलदार को शूट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गुलदार इससे पूर्व भी आसपास के क्षेत्र में कई लोगों को मार चुका है। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उसे शूट करना बेहद जरूरी है।
- वन विभाग पर दर्ज कराएंगे मुकदमा
ये भी पढ़ें...ALERT: एंड्रॉइड गॉड मोड; फोन में घुसा तो हटाना है मुश्किल खुद कर सकता है ट्रांजेक्शन, मैसेज और कॉल डायवर्ट
घटना से आक्रोशित क्षेत्र के विनाेद दनोसी, भास्कर बहुगुणा ने वन विभाग पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि डीएफओ लीसा विदोन कार्यक्रमों में व्यस्त हैं जबकि आए दिन उनके क्षेत्र में ही गुलदार लोगों को मार रहा है। घेराव करते हुए उन्होंने बताया कि इसी क्षेत्र में अभी तक तीन से चार लोगों को गुलदार मार चुका है। उन्होंने वन मंत्री से गांव में प्राइवेट शूटर तैनात करने, क्षेत्र को संवेदनशील घोषित करने, स्थानीय युवाओं की टीम गठित कर गुलदार चिह्नित करने की मांग उठाई।
- गुलदार को शूट करने के आदेश प्राप्त हाे गए हैं। शूटरों के साथ टीम को गांव में तैनात किया जा रहा है। गांव में पिंजरे, कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे।
- रजत सुमन, डीएफओ, गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी।