फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: मसूरी के कई क्षेत्रों में दिखा गुलदार, वीडियो हो रहा वायरल, लोगों में दहशत

Mon, 20 Nov 2023 09:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

शहर के कैमल बैक बहुगुणा पार्क के नीचे, वुडस्टॉक स्कूल के फरक्लब के आसपास क्षेत्र और हुसैनगंज में गुलदार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। लोगों ने गुलदार का वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
मसूरी में गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी के कई क्षेत्रों में गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने गुलदार का वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त करने और लोगों को सतर्क रहने की अपील जारी की। वीडियो हुसैनगंज का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


शहर के कैमल बैक बहुगुणा पार्क के नीचे, वुडस्टॉक स्कूल के फरक्लब के आसपास क्षेत्र और हुसैनगंज में गुलदार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। लोगों ने गुलदार का वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल करने के साथ लोगों ने क्षेत्र में वन विभाग से गश्त बढाने की मांग की। रेंज अधिकारी शिव प्रसाद गैरोला ने बताया कि जो वीडियो हुसैनगंज का बताया जा रहा है। अन्य क्षेत्रों में भी गुलदार दिखाई देने की सूचना मिली है। जहां से सूचनाएं आ रही हैं वहां गश्त बढ़ाई जा रही है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें