दरअसल, बाघ एक किलोमीटर की परिधि में गुलदार को देखकर उसे मार डालता है। चूंकि, टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है तो गुलदार भी उसी अनुपात में वहां से भाग रहे हैं।
ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में कुल 2334 गुलदार हैं। लेकिन, इनमें से ज्यादातर लगभग 1742 गुलदार रिजर्व क्षेत्रों से बाहर और कुछ बस्तियों में भी चले गए।
इस वक्त दोनों टाइगर रिजर्व में 424 बाघ हैं। जबकि, इन दोनों क्षेत्रों में केवल 532 गुलदार ही बचे हैं। इससे साफ होता है कि बाघ से डरकर गुलदार दूरस्थ जंगलों में चले गए, जिनमें से काफी अब मानव बस्तियों का रुख भी कर चुके हैं।