फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः नए साल पर भेंटी के ग्रामीणों ने लिया संकल्प, शराब न पिएंगे न पिलाएंगे 

Thu, 02 Jan 2020 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चमोली जिले के घाट ब्लॉक की भेटी ग्राम पंचायत ने नए साल पर गांव को शराब जैसी बुराई से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लिया है। ग्राम पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि गांव में किसी भी तरह के शुभ कार्य में न तो शराब परोसी जाएगी और न ही कोई शराब का सेवन करेगा।

विज्ञापन


 गांवों में नई पंचायतों का गठन होने के साथ ही मिनी सरकारों ने अपना काम शुरू कर दिया है। बुधवार को साल के पहले दिन भेटी गांव में ग्राम पंचायत की आम बैठक में गांवों में शुभ कार्यों में शराब परोसने के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की गई। सदन का मानना था कि कई बार ऐसे मौकों पर विवाद की स्थिति बन जाती है और शराब के नशे में लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

विज्ञापन

शांति भंग होने का अंदेशा बना रहता है

इससे गांव में शांति भंग होने का अंदेशा बना रहता है। इस बुराई से छुटकारा दिलाने के लिए ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से तय किया कि अब गांव में कोई भी किसी भी तरह के शुभ कार्यों में शराब नहीं परोसेगा। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यदि अब भी कोई परिवार शराब परोसता है तो उसके खिलाफ ग्राम पंचायत की ओर से आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक में ग्राम प्रधान मनीषा कठैत, युवक मंगल दल के देवेंद्र सिंह, महिला मंगल दल की रुकमणी देवी, वन पंचायत सरपंच साबर सिंह, बीडीसी सदस्य रुकमणी देवी, पूर्व प्रधान दलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह कठैत, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सुग्रीव सिंह बिष्ट, गजेंद्र नेगी, घिनुणी देवी, सूरी बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें