फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने गई महिला को नोंच-नोंच कर खा गया गुलदार, जंगल से क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

Wed, 22 May 2019 10:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रायवाला के साहबनगर में बुधवार सुबह लच्चू प्लाट चारागाह में चारापत्ती काटने गईं महिलाओं पर गुलदार ने हमला बोल दिया। अचानक गुलदार के हमले से घबराई महिलाओं ने भागने की कोशिश की, लेकिन गुलदार ने एक महिला को जबड़ों में दबोच ले गया। महिला का क्षत विक्षत शव जंगल में मिला है। 

विज्ञापन


साहबनगर ग्राम सभा की तीन-चार महिलाएं बुधवार सुबह करीब 11 बजे जंगल सीमा से सटे लच्चू प्लाट चारागाह में चारापत्ती काटने गई थीं। चारा काटने के दौरान राजाजी टाईगर रिजर्व की सीमा से आये गुलदार ने हमला बोल दिया।

अचानक गुलदार के हमले से घबराई महिलाओं ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गुलदार ने साहबनगर निवासी कमला देवी (52) पत्नी हुक्म सिंह के जबड़ों में दबोच लिया। वहीं साथी महिलाएं भाग कर पड़ोस के गांव में पहुंचीं और ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल की तरफ गए और कमला देवी की खोजबीन शुरू की। घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर कमला का शव क्षत विक्षत बरामद हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन

दिन दहाड़े अचानक हुए गुलदार के हमले से ग्रामीणों में काफी दहशत है और वन विभाग के प्रति आक्रोश प्रकट किया है। पुलिस और पार्क प्रशासन के अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल ने बताया कि बीते कुछ साल से गुलदारों की वारदातों के चलते महिलाएं जंगल में नहीं जाती हैं, लेकिन गांव की सीमाओं के चारागाहों में भी गुलदार दस्तक दे रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा कुड़ियाल ने बताया कि ग्रामीणों की जान माल की सुरक्षा के लिए प्रशासन को पुख्ता कदम उठाने होंगे।

रेंज अधिकारी एसएस नेगी ने बताया कि राजाजी की मोतीचूर रेंज में कैमरा ट्रैपों के आधार पर गुलदारों की संख्या का आंकड़ा 50 के करीब है। इसमें से एक गुलदार जो आदमखोर है उसकी पहचान हो चुकी है। इस घटना के बाद भी कैमरा ट्रेंपों को गहन अध्ययन कर आदमखोर की पुष्टि कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें