देहरादून के एफआरआई परिसर में 17 साल की लड़की पर शनिवार शाम सात बजे गुलदार ने हमला कर घसीटता ले गया। गुलदार ने किशोरी पर तब हमला किया जब किशोरी घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रही थी।
शोर मचने पर गुलदार भाग तो गया, लेकिन उसने किशोरी की गर्दन को दबोच लिया था, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। गुलदार के मुंह से छूटने के बाद ही वह खून से लथपथ हो गई।
किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। भागते समय गुलदार ने लड़की के कुत्ते पर भी हमला करके घायल कर गया। जिस समय गुलदार ने हमला किया उस समय परिसर में बिजली थी, लेकिन घर के बाहर अंधेरा था। घटना के समय किशोरी के मां-बाप घर पर नहीं थे।
किशोरी पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग और भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के अधिकारियों पर वहां रह रहे लोगों का गुस्सा उबल पड़ा।