एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मंगलवार रात एक पांच वर्षीय नर गुलदार की मौत हो गई। वन रेंज अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पढ़ें, उत्तराखंड में रंगों की फुहार में फूटा सियासी गुबार
श्यामपुर वन रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि रात करीब दस बजे तिरछी पुलिया के समीप एक नर गुलदार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही रात को स्टाफ ने मौके से शव कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया।
पढ़ें, महाराज और बहुगुणा को साधने में लगे हरीश
बुधवार सुबह पशु चिकित्सा अधिकारी डा. बीएस बिष्ट और उनकी टीम ने नर गुलदार (पांच वर्ष) का पोस्टमार्टम कराया।
अधिकारियों ने किया अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि सिर में गहरी चोट लगने से गुलदार की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद श्यामपुर रेंज कार्यालय में गुलदार को जला दिया गया।
पढ़ें, पिथौरागढ़ में होली पर गुटीय संघर्ष, पीएसी तैनात
इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी संतराम, श्यामपुर रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल, रसियाबड़ वन रेंज अधिकारी गीता राम पांडे और सुनील बटोला आदि कर्मी उपस्थित रहे।