फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल के 'राजा' पर 'सवा शेर' साबित हुए गांव वाले

Tue, 03 Jun 2014 10:50 AM IST
अमर उजाला, धनौरी, रोशनाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में हरिद्वार के निकट औरंगाबाद गांव में घुसे एक गुलदार के सामने सोमवार सुबह जो भी ग्रामीण आया उस पर ही हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हमले में घायल पांच ग्रामीणों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। करीब सवा घंटे तक गुलदार और ग्रामीणों के बीच मुठभेड़ चलती रही। अंत में ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से गुलदार को मौत के घाट उतार दिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने राजाजी पार्क के कर्मियों की भी पिटाई कर दी। आरोप है तीनों कर्मी शराब के नशे में धुत्त थे।

सुबह 11 बजेताहर सिंह (65) औरंगाबाद गांव स्थित अपने घेर में बैठे हुए थे। तभी जंगल की ओर से आए एक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। ताहर सिंह भागने लगे। लेकिन गुलदार ने हाथ झपट लिया।
विज्ञापन


जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। गुलदार ने उनका पेट और सिर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बचाव के लिए ताहर सिंह चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घेर की ओर दौड़े।

मौके पर ही गुलदार गिर गया

गुलदार ने इन पर भी हमला कर दिया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसको जिधर रास्ता दिखा, दौड़ने लगा। गुलदार के हमले में महिला सहित चार अन्य लोग भी घायल हो गए। जबकि कई लोग भागते हुए गिरने पर चोटिल हुए।

फिर भी कुछ ग्रामीणों ने हार नहीं मानीं। कुछ पुरुषों ने महिलाओं और बच्चों को घरों में बंद कर दिया और हाथ में लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी आदि लेकर गुलदार की घेराबंदी कर ली। हो-हल्ला सुनकर गुलदार एक घेर में दुबक गया।

पीछे-पीछे ग्रामीण पहुंचे तो गुलदार फिर उनकी ओर झपट पड़ा। आमने-सामने की मुठभेड़ में ग्रामीणों ने गुलदार पर लाठी और कुल्हाड़ी से वार करने शुरू किए और मौके पर ही गुलदार गिर गया। ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर करीब सवा 12 बजे गुलदार ने दम तोड़ा।

सूचना पर पहुंची 108 की मदद से घायल ग्रामीणों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने मुन्ना पुत्र सुशील, संदीप पुत्र बाबूराम, दीपक पुत्र छत्रपाल, मंगती देवी पत्नी जगपाल और ताहर सिंह का भर्ती कर दिया। बुजुर्ग ताहर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

राजाजी पार्क कर्मियों को पीटा

औरंगाबाद गांव राजाजी नेशनल पार्क की बेरीवाड़ा रेंज से सटा हुआ है। गुलदार को मारने की सूचना के बाद मौके पर पार्क कर्मचारी पहुंच गए।

ग्रामीणों का आरोप है पार्क के तीनों कर्मी शराब के नशे में धुत्त थे और गुलदार मारने पर ग्रामीणों को धमकाने लगे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कर्मियों की पिटाई कर दी। कर्मचारी किसी तरह गांव से जान बचाकर भागे।

बेरीवाड़ा रेंजर अनूप भिंडोला ने कर्मचारियों के पीटे जाने की पुष्टि की है। लेकिन उन्होंने कर्मचारियों के नशे में होने की बात को सिरे से खारिज किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें