फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: मंदिर में घुसकर बैठा गुलदार, चार घंटे तक अटकी रहीं सबकी सांसें

Tue, 01 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
गु‌लदार को पकड़ते वनकर्मी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार स्थित गायत्री विहार कॉलोनी में भुवनेश्वरी मंदिर में सोमवार की तड़के चार बजे एक गुलदार आवासीय परिसर के बाथरूम में घुस गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों और आसपास के लोगों की मदद से गुलदार को पिंजरे में कैद कर चिडिय़ापुर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। मंदिर परिसर में रहने वाले लोग कई घंटे तक दहशत में रहे।
विज्ञापन


शांतिकुंज के गेट नंबर चार के सामने स्थित गायत्री विहार कालोनी में भुवनेश्वरी मंदिर के नाम से एक आध्यात्मिक संस्था है। जिसके एक हिस्से में मंदिर और दूसरे हिस्से में आवास बने हैं।

सुबह करीब चार बजे तीन गुलदार यज्ञशाला के आसपास चहल कदमी कर रहे थे। जैसे ही दिन निकलने पर आवाजाही शुरू हुई तो उनमें एक गुलदार जंगल की तरफ भाग गया। जबकि दो गुलदार दीवार के सहारे भुवनेश्वरी मंदिर परिसर में बने यज्ञशाला की छत पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर बाथरूप में घुस गया गुलदार

गुलदार को कमरे से बाहर लाने में जुटे वनकर्मी - फोटो : AmarUjala
कुछ देर बाद मंदिर के संचालक पंडित भास्कर प्रसाद लघु शंका के लिए उठे तो उनकी नजर यज्ञशाला की छत के पास बैठे दो गुलदार पर पड़ी तो वह शोर मचाते हुए उल्टे पांव कमरे की तरफ दौड़े।

आवाज सुनकर उनका बेटा प्रभाकर, भतीजा शशांक शर्मा, मोहित भट्ट, भाई कविराज, पड़ोसी श्याम कृष्ण आदि दौड़े। प्रभाकर के अनुसार उन्होंने पहले डंडा दिखाकर और पटाखे छोड़कर गुलदार को भगाने का प्रयास किया। जिस पर एक गुलदार भाग गया। जबकि दूसरा बाथरूम में घुस गया। प्रभाकर ने हिम्मत दिखाते हुए बाथरूम का दरवाजा बंद किया। तब तक आस पास के लोग भी जमा हो गए।
विज्ञापन

दरवाजा काटकर पिंजरे में किया कैद

पिंजरे में कैद गुलदार - फोटो : AmarUjala
लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और वन विभाग के क्षेत्राधिकारी महेश प्रसाद सेमवाल को फोन पर जानकारी दी। कुछ देर में ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और गुलदार को पिंजरे में पकड़ने का प्रयास शुरू हो गया।

करीब साढ़े आठ बजे क्षेत्र में रहने वाले देवेश कुमार की मदद से दरवाजा काटकर गुलदार को वनकर्मियों ने पिंजरे में कैद किया। वन दारोगा ओपी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार चार साल का नर है, जिसे चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर में भिजवाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें