श्यामपुर रेंज में तिरछी पुलिया के समीप सुबह पांच बजे के करीब सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार का पोस्टमार्टम कराया।
राहगीरों ने दी सूचना
श्यामपुर के वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि सुबह छह बजे राहगीरों ने उन्हें सूचना दी कि हरिद्वार-नजीबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 74 पर तिरछी पुलिया के पास एक गुलदार बेहोश पड़ा है।
पढ़ें, सत्ता के 'स्टेशन' पर बेपटरी हुई जनता की रेल
सूचना पर पशु चिकित्सकों को मौके पर बुलाया गया, जहां डाक्टरों ने गुलदार को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गुलदार की उम्र एक-दो वर्ष के बीच थी। तीन डाक्टरों के पैनल ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया।
पढ़ें, महिलाओं की खास चीज चुराता है यह चोर
मालूम हो कि 19 मार्च को भी इसी स्थान पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गुलदार की मौत हो गई थी।