फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती स्कूटी पर गुलदार ने किया हमला, युवक घायल

Fri, 27 May 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, थराली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली में राड़ीबगड़ से कुराड़ गांव जा रहे एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। दो युवकों ने साहस दिखाते हुए घायल को गुलदार के चंगुल से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेंजर गोपाल सिंह बिष्ट और पुलिस थाना प्रभारी मदन लाल ने घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम पांच बजे कुराड़ निवासी गंगा दत्त देवराड़ी (48) पुत्र गोपाल दत्त अपनी स्कूटी से घर कुराड़ जा रहा था। बताया जा रहा है कि राड़ीबगड़ में अलकनंदा वन प्रभाग के कार्यालय परिसर के समीप गुलदार ने गंगा दत्त पर चलती स्कूटी में हमला कर दिया।

गुलदार के झपटे से गंगा दत्त दूर गिर गया। इतने में घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर दो युवक साहित्य जोशी और महेंद्र नेगी घूम रहे थे। गुलदार को देख दोनो युवकों ने पत्थर उठाए और जब तक गुलदार सड़क पर गिरे गंगा दत्त पर दूसरा झपट्टा मारता, तब तक युवकों ने गुलदार पर पत्थर बरसाते हुए शोर मचा दिया।
विज्ञापन


गुलदार जंगल की ओर भाग गया। बाद में गंगादत्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। ग्रामीणों ने गुलदार से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें