फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब पढ़ रही पांच साल की बच्ची को घर के आंगन से उठा ले गया तेंदुआ, बुरी हालत में मिला शव

Sat, 05 Oct 2019 08:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धरमघर (बागेश्वर)।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के बागेश्वर में भूलगांव के जलमानी तोक में घर के आंगन में भाई के साथ किताब पढ़ रही पांच साल की बच्ची को तेंदुआ शुक्रवार देर शाम उठा ले गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मशाल लेकर इधर-उधर दौड़े तो दो घंटे की तलाश के बाद गांव से करीब एक किमी ऊपर बच्ची का शव बुरी हालत में बरामद हुआ। करीब सप्ताह भर पहले यहां से करीब 15 किमी दूर एक गांव से तेंदुआ मां की गोद से बच्चे को झपटकर ले गया था।

विज्ञापन


पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि जलमानी में सुंदर राठौर की पांच साल की बेटी दीया अपने भाई के साथ आंगन में बैठकर किताब पढ़ रही थी। देर शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक तेंदुआ आ धमका। बच्चे जब तक कुछ समझ पाते तेंदुआ झपट्टा मारकर मासूम दीया को उठा ले गया। बच्चों का शोर सुनकर परिजन बाहर निकले, ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने मशाल लेकर ढूंढ-खोज शुरू की।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव दो किलोमीटर दूर बरामद हुआ। सूचना पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे। फर्स्वाण की सूचना पर डीएफओ ने तहसीलदार को मौके पर भेज दिया है। देर रात विधायक बलवंत सिंह भौर्याल भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें