फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक: 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बनाई जाएगी रणनीति

Mon, 28 Mar 2022 12:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कल 29 मार्च से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है, जिसके लिए आज शाम को मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम आठ बजे भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्टी के मंत्रियों और विधायकों से विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का जवाब देने के साथ फ्लोर मैनेजमेंट की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई है। जिसमें कैबिनेट मंत्री और भाजपा के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन


धामी सरकार विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम आठ बजे भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें पार्टी के मंत्रियों और विधायकों से विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का जवाब देने के साथ फ्लोर मैनेजमेंट की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें...दुस्साहस: सीओ को कार से कुचलने की कोशिश, युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर 28 मार्च को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक आयोजित होगी, जिसमें सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें