फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, उत्तराखंड के उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्यौरा

Fri, 18 Apr 2014 03:03 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी सफलता की ललक के साथ उत्तराखंड में गुरुवार को बंपर परचे दाखिल कराए गए। नामांकन के साथ दिए शपथ पत्र से साबित हुआ कि सियासत घाटे का सौदा नहीं है।
विज्ञापन


इस दौरान उम्मीदवारों द्वारा दिए गए संपत्ति के विवरण से पता चला कि उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत अपनी धर्म पत्नी रेणुका से गरीब हैं।

कई उम्मीदवार तो चुनाव जीतने के बाद लाखों से करोड़ों में खेलने लगे हैं। अल्मोड़ा के प्रदीप टम्टा की संपत्ति ने हैरतअंगेज तरीके से 80 हजार से 16 लाख की छलांग लगाई है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत पत्नी समेत पांच साल के अर्से में लखपति से करोड़पति हो गए हैं। अपना व्यवसाय कृषि और बिजनेस बताने वाली हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत अपने पति हरीश रावत से ज्यादा धनी हैं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की आय में भी इजाफा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे और टिहरी से कांग्रेस उम्मीदवार साकेत बहुगुणा भी करोड़ों में खेलते हैं।

हालांकि पत्नी समेत उनके ऊपर कर्जा भी काफी है। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल की आमदनी में कमी आई है।

सीएम से ज्यादा धनी हैं उनकी पत्नी

रेणुका रावत : हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी
शिक्षा : बीए, एलएलबी
पति हरीश रावत : मुख्यमंत्री
कोई आपराधिक मुकदमा नहीं
व्यवसाय : बिजनेस

संपत्ति : दो करोड़, 54 लाख 57 हजार 269 रुपए की चल, अचल संपत्ति
कर्जा : 64 लाख
पति हरीश रावत की संपत्ति : दो करोड़ 23 लाख 93 लाख 740 रुपए की संपत्ति
अन्य संपत्तियां ( एक लाख के एनएससी, 8 लाख 43 हजार की एलआईसी और 29 लाख की फिक्स डिपोजिट)

कर्जा : 103 रुपए ऋण
वाहन : दो, एक मर्सिडीज, दूसरी टोयाटा की फोरच्यूनर
190 ग्राम सोना (छह लाख कीमत)
हरीश रावत के पास 15 ग्राम सोना 50 हजार रुपए कीमत

रेणुका ने वार्षिक आय 12 लाख 49 हजार 42 रुपए दर्शाई है और हरीश रावत की आय 15 लाख 64 हजार 90 रुपए वार्षिक है।

रेणुका रावत के पास नगद 22 लाख 17 हजार 34 रुपए है, जबकि हरीश रावत के पास कुल 4500 रुपए है।

2009 में संपत्ति (हरीश रावत के नामांकन के समय)
हरीश रावत के पास : 62 लाख 90 हजार, 133 रुपए
रेणुका के पास : 45 लाख 34 हजार 49 रुपए

खंडूड़ी के पास 3 करोड़ 37 लाख की संपत्ति

भुवन चंद्र खंडूड़ी : पौड़ी से भाजपा उम्मीदवार
शैक्षिक योग्यता बीएससी, सिविल इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट
व्यवसाय : राजनीति, पूर्व मेजर जनरल भारतीय फौज
कुल संपत्ति : 3.37 करोड़

पत्नी के पास संपत्ति : 1.74 करोड़
वाहन : क्वालिस टोयटा
बैंक में : 55,83,504 रुपए जमा
37 हजार नगदी पास में

दिल्ली के सोमविहार, आरके पुरम और विकास मार्ग पर मकान
खंडूड़ी की पत्नी के पास 35 हजार नगदी
1,12,38,579 रुपए बैंक में
30,64,181 रुपए के शेयर

1200 ग्राम के सोने के जेवरात (कीमत 30,90,000)
(2012 में खंड़ूड़ी ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ 64 करोड़
रुपए दिखाई थी)

80 हजार से 16 लाख हुई टम्टा की प्रॉपर्टी

प्रदीप टम्टा : अल्मोड़ा के निवर्तमान सांसद और वर्तमान में यहीं से कांग्रेस उम्मीदवार
शिक्षा : एमए, एलएलबी, बीएड
व्यवसाय :  राजनीति
कुल संपत्ति : 16.54 लाख रुपए

2009-2014 के दौरान पत्नी के नाम पर गाजियाबाद में 1775 वर्ग फीट का फ्लैट खरीदा
इसी दौरान दंपति ने 74 ग्राम सोने के गहने खरीदे
प्रदीप टम्टा के पास वाहन नहीं, पत्नी के नाम एक इनोवा कार
टम्टा पर कर्ज नहीं, पत्नी 25 लाख की कर्जदार

24 ग्राम वजनी सोने की चेन और अंगूठी (कीमत 70992 रुपए )
पत्नी के पास गहने 250 ग्राम (कीमत 739000 हजार)
दो किलो चांदी (कीमत 86 हजार रुपए)

2009 में टम्टा की कुल संपत्ति 80 हजार, आभूषण नहीं
विज्ञापन

11.50 करोड़ के मालदार साकेत

साकेत बहुगुणा : नई टिहरी से कांग्रेस के उम्मीदवार
पिता-पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
शिक्षा-बीए, एलएलबी
कार्यक्षेत्र-चीफ लीगल ऑफिसर इंडिया बुल्स ग्रुप

कुल संपत्ति 11 करोड़ 43 लाख
पत्नी के नाम 93 लाख की संपत्ति
दून, नोएडा और मुंबई में भवन आठ करोड़ 57 लाख की संपत्ति और पत्नी के नाम दो करोड़ की संपत्ति।
बैंक से ऋण सात करोड़, 37 लाख रुपए

पत्नी डॉ. गौरी बहुगुणा के नाम एक करोड़ का ऋण
एचडीएफसी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में खाते में 20 लाख रुपए जमा,
बैंक में जमा पूंजी पत्नी के नाम 30 लाख रुपए जमा
इंडिया बुल्स में 58 लाख के बांड
पत्नी के नाम सात लाख के बांड

एलआईसी में छह लाख की पॉलिसी
पत्नी के नाम 40 लाख की पॉलिसी
14 लाख 61 हजार कीमत की बीएमडब्लू कार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें