फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले पांच सालों में निशंक को घाटा, बाबा बने करोड़पति

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में गुरुवार को उम्मीदवारों ने परचे दाखिल कराए। इस दौरान उन्होंने नामांकन के साथ दिए शपथ पत्र अपनी चल अचल संपत्ति का विवरण दिया।
विज्ञापन


जिससे मालूम हुआ कि कई उम्मीदवार तो चुनाव जीतने के बाद लखपति से करोड़पति हो गए तो कुछ को घाटा भी हुआ।

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल और टिहरी लोकसभा भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह की आमदनी में कमी आई है।

टिहरी लोकसभा भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह
नाम- माला राज्य लक्ष्मी शाह
पति- मनुजेंद्र शाह
शिक्षा- इंटर मीडिएट

बैंक खाते- सिटी बैंक चौरंगी रोड कोलकाता, स्टैंडर्ड चार्टटर्ड बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, एचएसबीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दिल्ली, पंजाब एंड सिंध बैंक रेसकोर्स देहरादून में बैंक खातों में पौन करोड़ रुपए, 58 लाख रुपए कीमत के विभिन्न कंपनियों के बंधपत्र। इन बैंकों में उनके पति के भी खाते।

नौ कारें। 12 लाख रुपए कीमत का 247 ग्राम सोना, पति के पास 41 लाख 57 हजार कीमत का 1700 ग्राम सोना औप 66 लाख 34 हजार कीमत की चांदी। समग्र कुल मूल्य- एक करोड़, 78 लाख।
विज्ञापन


पति के पास 20 करोड़ 45 लाख, 86 हजार की संपत्ति। नोएडा में 1110 वर्ग फुट में वाणिज्यिक भवन।

दिल्ली में भगवान दास रोड पर भवन, रिज हाउस नरेंद्रनगर में भवन। कुल दायित्व 44 लाख रुपए।

आय घट गई निशंक की

रमेश पोखरियाल निशंक : हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी
शिक्षा : एमए
व्यवसाय : पत्रकारिता, लेखन, प्रकाशन, ब्याज एवं वेतन
संपत्ति : एक करोड़ 70 लाख 25 हजार 974 रुपए
निशंक की वार्षिक आय 2012 के मुकाबले में घटी

विस चुनाव 2012 में सालाना आय 15 लाख 35 हजार 490 रुपए
मौजूदा आय 6 लाख 18 हजार 866 रुपए दर्शाई
दिवंगत पत्नी की संपत्ति के संचालक की हैसियत से
89 लाख 18 हजार 866 रुपए आय

कर्जा : 18 लाख 60 हजार 684 रुपए
वाहन : एक बुलेरो कार
जेवर : 310 ग्राम सोने के आभूषण कीमत 8.43 लाख
एफडी सहित अन्य संपत्तियों समेत 8 लाख 91 हजार 300 रुपए

बाबा की पांच साल में बढ़ी 1.86 करोड़ की संपत्ति

केसी सिंह बाबा :  नैनीताल ऊधमसिंह नगर से कांग्रेस प्रत्याशी
शिक्षा - सीनियर कैंब्रेंज, सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल

कांग्रेस प्रत्याशी केसी बाबा के पास वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में करीब 4.52 करोड़ की चल-अचल संपत्ति थी जो पांच साल में बढ़कर कुल संपत्ति :  6.86 करोड़
नकदी - तीन लाख, पत्नी के पास दो लाख रुपए
एसबीआई काशीपुर में 6.94 लाख

पत्नी के पास नैनीताल बैंक काशीपुर में 74,842 रुपए
स्वयं के पास एलआईसी पांच लाख की पॉलिसी, पत्नी के नाम पर साढ़े सात लाख की पॉलिसी
वाहन - महेंद्रा जीप मॉडल 1998 कीमत एक लाख, ट्रैक्टर 1998 कीमत एक लाख

पत्नी के पास- मारुति कार मॉडल 2004 कीमत 50 हजार रुपए। टोयटा इनोवा कार मॉडल 2012 कीमत नौ लाख
जेवर- स्वयं के पास तीन लाख के जेवर, पत्नी के पास 100 तौला सोना कीमत तीस लाख, पांच किलो चांदी के जेवर कीमत दो लाख

कई अन्य चल अचल संपत्तियां
2009 में बाबा की संपत्ति : 4.52 करोड़

अजय टम्टा भगत दा से ज्यादा धनी

भगत सिंह कोश्यारी : भाजपा प्रत्याशी नैनीताल-ऊधमसिंह नगर
कुल संपत्ति : 55 लाख 62 हजार 704 रुपए
शिक्षा : एमए अंग्रेजी
नकदी- 18 लाख 62 हजार 704 रुपए
जेवरात- नहीं
वाहन- नहीं
लोन- नहीं

अजय टम्टा : भाजपा प्रत्याशी (अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट)
कुल संपत्ति 63.66 लाख रुपए
2009 में घोषित संपत्ति 13 लाख
कर्ज : 27.57 लाख
वाहन : बोलेरो
विज्ञापन

शपथ पत्र ने खोल दी पोल

बसपा प्रत्याशी पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
हरिद्वार में लोकसभा चुनाव के नामांकन में दाखिल किए गए शपथ पत्र के मुताबिक बसपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद इस्लाम पर इसी साल चार मार्च से दहेज उत्पीड़न और धमकी देने का मुकदमा चल रहा है।

यह मुकदमा नई दिल्ली की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में विचाराधीन है। भाजपा प्रत्याशी निशंक पर पौड़ी की सीजेएम कोर्ट में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 171 के तहत छह सितंबर 2012 से मुकदमा चल रहा है।

इस मामले में निशंक पर चुनाव प्रचार के उपरांत बैठक करने का आरोप है।

बसपा प्रत्याशी ने दो पत्नियों का किया जिक्र
हरिद्वार में ही बसपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद इस्लाम ने अपने शपथ पत्र में दो पत्नियों का जिक्र किया है। पहली पत्नी के तौर पर जुल्फाना और दूसरी पत्नी के तौर पर आशी इस्लाम का नाम लिखा गया है।

भाजपा प्रत्याशी पीजी, बसपा इंटर पास
भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने एमए तक की शिक्षा हासिल की है। उन्हें पीएचडी की मानद उपाधि भी मिली है।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत ने एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त की। बसपा प्रत्याशी इस्लाम ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें