- सहकारिता मेलों की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए एनपीए की वसूली के लिए बैंकों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में सहकारिता मंत्री ने 21 सहकारी समितियों से संबंधित एसआईटी जांच के आदेश के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जांच प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में देहरादून, ऊधमसिंह नगर एवं टिहरी जिले में आयोजित होने वाले सहकारिता मेलों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में अपर सचिव सहकारिता डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, एमपी त्रिपाठी, उप निबंधक रमिंद्री मंद्रवाल, सुरेंद्र दत्त बेलवाल, प्रदीप मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।