फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देर रात डी-3 बार में मारा छापा लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति

Mon, 12 Oct 2026 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून पुलिस ने ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। 10 और 11 अक्तूबर की मध्यरात्रि में पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में औचक जांच की। इस दौरान धोरन रोड स्थित डी-3 बार निर्धारित समय के बाद भी खुला मिला। बार में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन भी पाया गया। पुलिस ने बार संचालक पर जुर्माना लगाया। साथ ही बार का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है।
विज्ञापन


इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 97 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि 39 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 78 लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की।
एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि अभियान के दौरान देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे 61 लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने उनसे पूछताछ करने के साथ सत्यापन की कार्रवाई की। शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए 27 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ उनके वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत सीज किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहन चालकों के चालान किए गए और 39 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने 78 लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत भी चालान की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें