फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें नहीं तो पछताएंगे

Wed, 28 Jun 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
26 जनवरी को दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। शाम पांच बजे तक जिला खेल कार्यालय में आवेदन जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं ने बताया कि कला एवं साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा विज्ञान, सामाजिक क्षेत्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक मामलों, सिविल सर्विस, व्यापार एवं उद्योग में सराहनीय कार्य करने वाले भारतीय नागरिक पुरस्कारों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


नामांकन के लिए आठ सौ शब्दों में अपना संक्षिप्त विवरण और अपने कार्य क्षेत्र में अर्जित उपलब्धि व सेवाओं का ब्यौरा बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक जमा कराना होगा। संबंधित जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट www.padmaawards.gov.in से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें