फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसी में दिपिका रहीं राज्य में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। श्री उत्तराखंड आयुर्वेदिक फार्मेसिस्ट प्रशिक्षण संस्थान विद्यापीठ की द्वितीय वर्ष की छात्रा दीपिका कुंवर ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका बगवाड़ी व मनीषा को प्रदेश स्तर पर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला है। संस्थान का फार्मेसी व पंचकर्म का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डा. हर्षवर्धन बेंजवाल ने बताया कि फार्मेसी प्रथम वर्ष 50 और द्वितीय वर्ष में 40 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जो सभी उत्तीर्ण हैं। पंचक्रम प्रशिक्षण में भी 22 छात्र पंजीकृत थे, जो अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष भी संस्थान का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा था। प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इधर, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह व कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने परीक्षाफल पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने मेधावी बालिकाओं को समिति की ओर से सम्मानित किए जाने की बात भी कही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें