फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स आवेदन का कल आखिरी दिन

Tue, 21 Feb 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस दाखिलों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन में अब केवल दो दिन शेष हैं।
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह 23 फरवरी शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। एम्स में एमबीबीएस की 700 सीटों के लिए 28 मई 2017 को कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए उत्तराखंड में देहरादून, रुड़की, नैनीताल और हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

आवेदन में अब दो दिन से भी कम समय बचा है। खास बात यह है कि इस प्रवेश परीक्षा में अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। केवल न्यूनतम 17 वर्ष आयु होनी चाहिए। इसलिए जो अभ्यर्थी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में अधिकतम आयु 25 वर्ष से ऊपर होने की वजह से आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह एम्स की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के एडमिट कार्ड एक मई से और रिजल्ट 14 जून को जारी होगा। इसके बाद तीन से छह जुलाई के बीच काउंसिलिंग होगी। सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये और एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 800 रुपये प्रवेश परीक्षा शुल्क देना होगा। परीक्षा से सामान्य की 350, ओबीसी की 189, एससी की 105 और एसटी की 56 सीटें भरी जाएंगी।

यहां कराएं पंजीकरण : www.aiimsexams.org
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें