मसूरी में रविवार से जारी भारी बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया मूसलाधार बारिश के कारण रविवार रात मसूरी-देहरादून मार्ग पर पांच स्थानों पर पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
इससे रात में वाहनों की आवाजाही बाधित रही। वहीं, लाइब्रेरी स्थित शिफनकोर्ट मजदूर बस्ती और सुमित्रा भवन में पानी घुसने के कारण लोगों ने पूरी रात जागकर गुजारी। बारिश का रौद्र रूप देखकर बस्ती के लोग पूरी रात दहशत में रहे।
शिफनकोर्ट से देर रात पांच परिवार अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो गए। बीती रात लगातार चार घंटे की मूसलाधार बारिश से सबसे अधिक नुकसान सड़कों को पहुंचा है।