दून में स्वाइन फ्लू का एक ओर मामला सामने आया है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक अमूमन मार्च से अगस्त के बीच स्वाइन फ्लू के मामले सामने नहीं आते हैं, लेकिन इस बार यह सिलसिला थमा नहीं है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में अप्रैल से अब तक तीन मामले सामने आ चुके हैं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के अपर चिकित्सा अधीक्षक डा.वीके बिहारी ने बताया कि दो अप्रैल को सहारनपुर निवासी मरीज का टेस्ट पाजिटिव आया था। इसके बाद 22 मई और 6 जुलाई को देहरादून निवासी मरीजों के सैंपल जांच में पाजिटिव पाए गए।
उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू 30 डिग्री से नीचे के तापमान में ही फैलता है। इस मौसम में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आना चौंकाना वाला है। अस्पताल प्रबंधन ने स्वाइन फ्लू रोगियों के लिए एक जनरल वार्ड और एक आईसीयू बेड आरक्षित किया है।