फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवालाः मकान मालिक थे अस्पताल में भर्ती, चोरों ने बोला घर में धावा, लाखों लेकर उड़े

Mon, 02 Sep 2019 04:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
डोईवाला में देर रात चोरों ने प्रेमनगर बाजार निवासी अनिल जायसवाल के घर में धावा बोला और लाखों की नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अनिल जायसवाल और उनकी पत्नी उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल में भर्ती थे। घर पर केवल उनकी माताजी थी जो रविवार देर रात पास में ही रहने वाली अपनी बेटी नीलम के घर सोने के लिए चली गईं थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब उन्होंने आकर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे नगदी और लाखों के जेवर चोरी हो चुके थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें