फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के सर्च ऑपरेशन में आतंकी को किया था ढेर, बहादुरी के लिए सेना मेडल से हुए सम्मानित 

Mon, 25 Feb 2019 11:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
लांस नायक ललित चंद
विज्ञापन

उत्तराखंड के खटीमा निवासी 50वीं राष्ट्रीय राइफल्स के जवान लांसनायक ललित चंद को पुलवामा में सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के तड़ीगांव निवासी लांसनायक चंद को यह मेडल सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी को ढेर करने पर दिया गया।

सात फरवरी 2019 को नार्दर्न कमांड के कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह ने एक सम्मान समारोह में मेडल प्रदान किया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

16 कुमाऊं रेजीमेंट से तीन साल के लिए 50वीं राष्ट्रीय राइफल्स में हुई पोस्टिंग के तहत लांस नायक ललित चंद पुलवामा में तैनात हैं।

ललित ने पुलवामा के अवंतीपुरा क्षेत्र में मार्च 2018 में पाकिस्तान के आतंकी को ढेर किया था। इसी बहादुरी के लिए उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया है।

ललित का परिवार इन दिनों आदर्श कालोनी खटीमा में रहता है। वह 2006 में रानीखेत से 16 कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें