आज उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। पांच जून 1972 को जन्मे योगी 44 साल के हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'फैन'हैं। अगर यकीन नहीं है तो आपको आडवाणी की कही वो पुरानी बातें याद दिलाते हैं। पढ़ें, क्या कहा था उन्होंने...
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार लालकृष्ण आडवाणी ने योगी आदित्यनाथ के बारे में कुछ ऐसा कहा था जिसे सुनकर आदित्यनाथ फूले नहीं समाए होंगे।
यह बात सात अप्रैल 2017 की। तब तक उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की सत्ता आ चुकी थी। हिंदुत्व के बड़े चेहरे योगी आदित्यनाथ को यूपी की कमान मिली। सात अप्रैल को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बेटी और अन्य रिश्तेदारों के साथ ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे थे।