भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के उत्तराखंड दौरे की शुरुआत ही खतरनाक तरीके से हुई। टिहरी जिले के घनसाली में आडवाणी का हेलीकॉप्टर बिजली के तारों में इस कदर उलझा की सबकी सांसे थम गईं।
हालांकि पायलट की सूझबूझ से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और तीन राउंड लगाने के बाद हेलीकॉप्टर ने टेक ऑफ करने में कामयाबी हासिल कर ली।